{"_id":"624222304f3b22686b53938e","slug":"students-demonstrated-for-conducting-online-as-well-as-offline-examinations-in-du","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: डीयू में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन परीक्षाएं कराने के लिए प्रदर्शन, छात्रों बोले- आमरण अनशन को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: डीयू में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन परीक्षाएं कराने के लिए प्रदर्शन, छात्रों बोले- आमरण अनशन को तैयार
Tue, 29 Mar 2022 02:31 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:31 AM IST
सार
कुलपति को दिए अपने ज्ञापन में कुणाल ने कहा कि देश में कोरोना वायरस का नया रूप तेजी से फैल रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय में देश भर के छात्र पढ़ते हैं। ब्रिटेन और चीन कोविड संक्रमण के कारण पहले ही बंद हैं। यहां तक कि पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 1421 नए मामले दर्ज किए गए हैं और कोरोनावायरस के कारण 149 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
एनएसयूआई के छात्र प्रदर्शन करते
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने डीयू में ऑनलाइन परीक्षा के साथ-साथ ऑफलाइन परीक्षा की मांग करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल शेरावत के नेतृत्व में कला संकाय से लेकर वीसी कार्यालय तक सैकड़ों छात्रों ने मार्च निकाला।
विज्ञापन
कुलपति को दिए अपने ज्ञापन में कुणाल ने कहा कि देश में कोरोना वायरस का नया रूप तेजी से फैल रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय में देश भर के छात्र पढ़ते हैं। ब्रिटेन और चीन कोविड संक्रमण के कारण पहले ही बंद हैं। यहां तक कि पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 1421 नए मामले दर्ज किए गए हैं और कोरोनावायरस के कारण 149 लोगों की मौत हो गई है। हमारे यहां 16187 सक्रिय कोरोना मामले हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय को छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा विकल्प देने के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। क्योंकि हजारों छात्र हैं, जो ऑनलाइन कक्षाओं में भाग ले रहे हैं और उनके लिए ऑफलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचना आसान नहीं है।
विज्ञापन
एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली के प्रभारी नीतीश गौड़ ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर देश भर से छात्र पहुंचे हैं, हमारे डूसू पदाधिकारियों ने लगभग एक महीने पहले वीसी के सामने यह मांग रखी थी, लेकिन उनकी तरफ से इसपर विचार नहीं किया गया। यदि छात्रों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो एनएसयूआई कला संकाय के बाहर आमरण अनशन करेगा।
विज्ञापन