फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student will not respond to the Jnu show cause notice

JNU के कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देंगे दोषी छात्र

Thu, 17 Mar 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Mar 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
student will not respond to the Jnu show cause notice
- फोटो : ani

जेएनयू में 9 फरवरी को अफजल गुरु पर आयोजित कार्यक्रम में देशविरोधी नारे लगाने के मामले में हाईलेवल कमेटी की सिफारिश व रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय द्वारा कारण बताओ नोटिस पर दोषी छात्रों द्वारा जवाब न देने का फैसला ऑल पार्टी मीटिंग में मंगलवार रात को हो गया था।

विज्ञापन


इसी मामले में जेएनयू छात्रसंघ के वामपंथी संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने काउंसिल बैठक बुलाई। जेएनयू की पांच सदस्यीय हाईलेवल कमेटी के समक्ष विश्वविद्यालय नियमों और अनुशासनात्मक उल्लंघन के दोषी 21 आरोपी छात्रों में से किसी ने भी जांच कमेटी के समक्ष अपना बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन


क्योंकि कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय ने फाइनल रिपोर्ट आने से पहले आठ छात्रों को प्रतिबद्ध कर दिया था।

ऑल पार्टी मीटिंग में हुआ फैसला

student will not respond to the Jnu show cause notice
JNU

छात्र इस बात से गुस्साए थे और उन्होंने कारण बताओ नोटिस पर फैसला लेने के लिए मंगलवार रात को विभिन्न छात्र संगठनों की बैठक बुला ली। इसमें एबीवीपी को छोड़कर अन्य सभी छात्र संगठन (वामपंथी समेत एनएसयूआई) शामिल हुए।

ऑल पार्टी मीटिंग में काउंसिल बैठक का एजेंडा बना कि कारण बताओ नोटिस पर जवाब नहीं दिया जाएगा। रात 11 बजे से काउंसिल बैठक में भी एबीवीपी ने शामिल होने का बहिष्कार कर रखा था।

वहीं, बुधवार शाम को ऐड ब्लॉक पर वामपंथी छात्रों ने  खालिद, अनिर्बन व अन्य छात्रों के निष्कासन की खबर को लेकर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध दर्ज करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed