फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student will doing yoga with Modi

चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी संग योग करेंगे 100 विद्यार्थी

Thu, 16 Jun 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 16 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
student will doing yoga with Modi
- फोटो : फाइल फोटो

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाग लेंगे और स्कूली बच्चों के संग योग करेंगे। जिला मेवात के नूंह स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 20 छात्रों को भी इस बार प्रधानमंत्री के संग योगा करने को मौका मिलेगा। जिले से 100 छात्र इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री संग योगा करने का मौका मिलने से यह बच्चे उत्साहित हैं और प्रतिदिन स्कूल में योग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, ताकि चंडीगढ में वे अच्छे से योग क्रियाएं कर सकें। इन बच्चों को योग का प्रशिक्षण दे रहे दीपक कुमार आजाद व स्कूल के प्रिंसीपल बलबीर सिंह का कहना है कि कार्यक्रम को लेकर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है। बच्चे नहीं चाहते कि कार्यक्रम में वे योग अच्छे से न कर पाएं और उनके कारण उनके जिले का नाम खराब हो जाए।
विज्ञापन


इसलिए बच्चे प्रतिदिन सुबह जल्द स्कूल आ जाते हैं और योग का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। इन बच्चों में नौंवी से लेकर 12 वीं कक्षा तक पढ़ने वाले टिंकु, देवेंद्र, रोहित, भव्य, यशवंत, कपिल, कुणाल, खालिद, वसीम, सतीश, वेदप्रकाश, हरीश, जितेंद्र, राहुल, दीपक, अंशुल, सूरज, नवीन, योगेश, विशाल व आकाश शामिल हैं। इन बच्चों का हौसला बढ़ाने बुधवार को सुबह योग करने के समय उपायुक्त मनीराम शर्मा भी स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इन बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग से जहां बीमारियों को दूर किया जा सकता है, वहीं विद्यार्थियों के लिए योग बेहद जरूरी है। इससे बच्चों की बुद्धि तेज होती है और उनका सर्वांगीण विकास होता है। साथ ही ये बच्चे किस्मत वाले हैं कि इन्हें प्रधानमंत्री के साथ योग करने का मौका मिलेगा, जिसे भुनाने में इन्हें कोई कसर नहीं छोड़नी नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed