फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student who could not clear JEE exam committed suicide by jumping from the seventh floor in shaheen bagh

जो कहा वो कर दिखाया: JEE की परीक्षा पास नहीं कर पाई छात्रा सातवीं मंजिल से कूदी, सुसाइट नोट पढ़कर हर कोई रोया

Sat, 26 Oct 2024 09:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Oct 2024 09:33 PM IST
सार

जांच के दौरान पता चला कि 17 साल की छात्रा अपने परिवार के साथ शाहीन बाग इलाके में रहती थी। उनके पिता एक निजी कंपनी में काम करते है। वहीं मां हाउस वाइफ है।

विज्ञापन
student who could not clear JEE exam committed suicide by jumping from the seventh floor in shaheen bagh
सातवीं मंजिल से कूदी छात्रा - फोटो : adobe stock

विस्तार

दक्षिण पूर्व दिल्ली इलाके के जामिया नगर में जेईई की परीक्षा पास नहीं कर पाने पर 17 वर्षीय छात्रा ने सातवीं मंजिल से कूद कर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें छात्रा ने पढ़ाई के दबाव और उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने की बात लिखी है। जिसे पढ़ने के बाद हर किसी की आंखें नम हैं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 11:25 बजे ओखला मेन बाजार में में एक इमारत की छत से एक लड़की की कूदने के बारे में पीसीआर कॉल मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम लड़की को अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि 17 साल की छात्रा अपने परिवार के साथ शाहीन बाग इलाके में रहती थी। उनके पिता एक निजी कंपनी में काम करते है। वहीं मां हाउस वाइफ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पढ़ाई का दबाव और उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने की बात लिखी है। जांच में पता चला है कि छात्रा ने अपनी मां से कहा था कि वह अगर जेईई की परीक्षा पास नहीं करेगी तो खुदकुशी कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed