फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student went to embassy for help arrested 

एंबेसी में मदद मांगने गया था छात्र, पहुंच गया तिहाड़ जेल

Thu, 10 Oct 2019 05:38 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 10 Oct 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
student went to embassy for help arrested 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

रिपब्लिक ऑफ जिबूती (अफ्रीका) का छात्र बीबीए करने भारत आया था। पैसे खत्म होने पर वह अपने देश की वसंत विहार स्थित एंबेसी पहुंचा और खुदकुशी की धमकी देने लगा। आर्थिक सहायता नहीं मिलने पर उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुदकुशी की धमकी दी। वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपी को 14 विदेशी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कोर्ट में पेश करने पर उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया। वह भारत में गैरकानूनी रूप से रह रहा था।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नासरी मोहम्मद रोबल 2014 में भारत में बीबीए करने आया था। वह दो बार वसंत विहार स्थित एंबेसी से आर्थिक सहायता ले चुका था। मंगलवार को फिर सहायता लेने पहुंचा तो एंबेसी के अधिकारियों ने इनकार कर दिया। इस पर वह हंगामा करते हुए खुद पर पेट्रोल डालकर खुदकुशी करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


एंबेसी के अधिकारियों की सूचना पर वसंत विहार पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। वहां नासरी के कागजात चेक किए तो पता चला कि वह बिना वीजा रह रहा था। वर्ष 2014 में ही उसका वीजा खत्म हो गया था। नासरी का कहना है कि वह हैदराबाद से बीबीए कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed