{"_id":"9d62399147e1c9a6e006570c39594490","slug":"student-to-complete-the-hobby-became-a-thief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौक पूरा करने के लिए बन गए शातिर चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौक पूरा करने के लिए बन गए शातिर चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक थर्ड पुलिस ने बुधवार रात चोरी की होंडा सिटी कार के साथ तीन नाबालिगों को पकड़ लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई फोर्ड फिएस्टा, मारुति वैन और चार बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्रों की उम्र 15 से 17 साल के बीच हैं। दो आरोपी लोनी क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि एक गांव सलारपुर (दनकौर) का है। इनमें से दो 12वी, जबकि एक 11वीं में पढ़ता है। शौक पूरा करने और खर्च चलाने के लिए उन्होंने पिछले दो साल में करीब 70 वाहन चोरी किए।
विज्ञापन
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात इकोटेक थर्ड थानाध्यक्ष दिनेश यादव और प्रेम सिंह यादव कच्ची सड़क पर वाहनों को चेक कर रहे थे। उसी समय पुलिस ने एक होंडा सिटी कार को रोका।
विज्ञापन
गाड़ी में तीन लोग सवार थे। मांगने पर कार सवार गाड़ी के कागज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि कार उन्होंने ग्रेनो के निजी अस्पताल से चुराई थी।
आरोपियों ने बताया कि अस्पताल से कार निकालते वक्त जब गार्ड ने पर्ची मांगी तो उन्होंने उसे 20 रुपये थमा दिए और गाड़ी ले उड़े। एक आरोपी मूल रूप से लोनी के महमूदपुर, जबकि एक घिटोरा का रहने वाला है और सूरजपुर में परिजनों के साथ रहते हैं।