{"_id":"3897737e5f6529eea928bcf320386f4a","slug":"student-suicide-in-depression","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्रेशन में छात्र ने किया सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्रेशन में छात्र ने किया सुसाइड
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Wed, 02 Apr 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआरएम एनसीआर कैंपस में बने हॉस्टल में मंगलवार सुबह कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष के स्टूडेंट अर्पण ने अपने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि छात्र की पहले सेमेस्टर में पांच विषयों में बैक आई थी और 15 अप्रैल से दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने वाली थी। इसी के चलते स्टूडेंट डिप्रेशन में था।
विज्ञापन
वहीं, मृतक के सहपाठियों ने प्रबंधन द्वारा उगाही के कारण छात्र द्वारा आत्महत्या करने का आरोप लगाकर तीन घंटे तक हंगामा किया। पुलिस एवं पैरा मिलिट्री फोर्स के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
दादरी निवासी नवीन कुमार एवं उनकी पत्नी एनटीपीसी अस्पताल में कार्यरत हैं। उनका बड़ा बेटा अर्पित बंगलुरू में इंजीनियर है और छोटा बेटा अर्पण (20) एसआरएम एनसीआर कैंपस में कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष का छात्र था और इंस्टीट्यूट परिसर में बने हॉस्टल के एफ ब्लाक के कमरा नंबर 205 में रहता था।
मंगलवार को अर्पण के क्लास में नहीं आने पर दोपहर एक बजे उनका रूम पार्टनर हर्षित और दोस्त आशीष निवासी रोहतक हरियाणा उनके कमरे में पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर दोनों को शक हुआ और उन्होंने कमरे की खिड़की से अंदर देखा तो वह दंग रह गए। अर्पण पंखे पर लटका था।
बड़े भाई ने भी एसआरएम से की थी बीटेक
मृतक स्टूडेंट के बड़े भाई अर्पित ने भी एसआरएम एनसीआर कैंपस से बीटेक की थी और दो साल पहले पास आउट हुआ था।