{"_id":"41182009c60d476a76730d1df36d8403","slug":"student-returning-from-home-car-crushed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली मनाकर घर से लौट रहा था छात्र, कार ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली मनाकर घर से लौट रहा था छात्र, कार ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 17 Nov 2015 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की छुट्टियां मनाकर लौट रहे बीटेक छात्र को रविवार देर रात नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर कार ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मूलत: लखनऊ निवासी देवाशीष मिश्रा (22) गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय से बीटेक कर रहा था। दिवाली मनाने के बाद रविवार को वह यहां आ रहा था। देर रात बस से नॉलेज पार्क में अपने एक दोस्त के पास जा रहा था।
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे गलगोटिया कॉलेज के सामने जब वह बस से उतरा तो उसी समय गलत दिशा से ओवरटेक करते हुए एक तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया।
उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि कार का रजिस्ट्रेशन नंबर गौतमबुद्धनगर का ही है और उसके मालिक की खोजबीन की जा रही है। आरटीओ ऑफिस से कार मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन