फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student preparing for SSC hanged self in delhi

एसएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाई, दीवार पर लिखे मिले जिंदगी और मौत के स्लोगन

Sun, 05 Jan 2020 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2020 05:42 AM IST
विज्ञापन
Student preparing for SSC hanged self in delhi
demo pic - फोटो : social media

बुराड़ी इलाके में एसएससी की तैयारी कर रहे शक्ति कुमार सिंह (23) ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह शक्ति के भांजे ने उसे फंदे से लटका देखकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन


उसके कमरे की दीवार पर अंग्रेजी में जिंदगी और मौत से जुड़े कुछ स्लोगन लिखे जरूर मिले हैं। उसके हाथ पर एक युवती का नाम गुदा था। पुलिस इसे एकतरफा प्यार से जोड़कर भी देख रही है। मूल रूप से बेगूसराय निवासी शक्ति के पिता गांव के मुखिया हैं। पुलिस ने शक्ति का मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भांजे शैलेश के साथ शक्ति बी-59, मंदिर वाली गली, संत नगर बुराड़ी में किराए के फ्लैट में रहता था। उसके पिता रामशीश सिंह बिहार में अपने गांव के मुखिया हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह बहनों का इकलौता भाई शक्ति बीएससी करने के बाद एक माह पूर्व ही दिल्ली में भांजे शैलेश के साथ एसएससी की तैयारी करने आया था। यहां दोनों ने मुखर्जी नगर में एसएससी की कोचिंग शुरू कर दी थी। शैलेश ने पुलिस को बताया कि दोनों अलग-अलग कमरों में सोते थे। 


शनिवार सुबह 10 बजे शैलेश उठा तो मामा शक्ति को अपने कमरे में पंखे से फंदे में झूलते देखा। परिवार को खबर देने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को शैलेश ने बताया कि उसका मामा हमेशा जिंदगी और मौत की बात करता था। वह कहता था कि इंसान का आखिरी ठिकाना मौत है। वह हमेशा नकारात्मक बातें करता था। इन बातों पर परिजन उसे समझाते भी थे। आशंका है कि इसी वजह से उसने फांसी लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed