{"_id":"411f4d60ce61e8ccf11e4a82cabb8ec6","slug":"student-molested-beaten-accused-at-his-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़, परिजनों ने आरोपी को घर जाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़छाड़, परिजनों ने आरोपी को घर जाकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 08 Jan 2016 06:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर स्थित एक कॉलेज के पास बृहस्पतिवार को मनचले ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया। लेकिन उसकी पहचान हो गई। इसकी सूचना छात्रा के परिजनों को मिली तो उन्होंने आरोपी के घर जाकर उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
एक गांव निवासी छात्रा कस्बे के एक कॉलेज में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को वह घर से कॉलेज जा रही थी। रास्ते में खड़ा दनकौर निवासी युवक छात्रा के साथ चलने लगा। वह छात्रा पर फब्तियां कसने लगा। छात्रा से अभद्रता करने पर उसने शोर मचाकर लोगों को बुला लिया। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
छात्रा ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजन आरोपी के घर पहुंच गए और वहीं पर उसकी पिटाई करते हुए थाने ले गए। जहां पर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दनकौर में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार छात्राओं के साथ छेड़छाड़ हो चुकी है। कई बार तो कस्बे में तनाव की स्थिति तक आ गई है, मगर पुलिस इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा पा रही है।