गर्लफ्रेंड का फोटो चूमा तो छात्रों ने की दोस्त की धुनाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज के एक छात्र ने दोस्त के मोबाइल के वॉलपेपर में लगी गर्लफ्रेंड की फोटो चूम ली। इस बात पर छात्र ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दोस्त की जमकर धुनाई की।
पिटाई से लहूलुहान छात्र कासना कोतवाली पहुंचा और अपने दोनों दोस्तों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नॉलेज पार्क स्थित एनआईईटी कॉलेज में राजेश, विवेक और प्रवीण (बदले हुए नाम) एक साथ बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं।
राजेश और विवेक दोनों अल्फा-वन में रहते हैं जबकि प्रवीण बीटा-वन सेक्टर में अपने अन्य दोस्तों के साथ रहता है। बुधवार सुबह तीनों छात्र बीटा-वन में एक स्थान पर आकर एकत्र हुए और कॉलेज जाने के लिए अपनी-अपनी बाइकों पर सवार होने लगे।
फोन पर चूम लिया गर्लफ्रेंड का फोटो
राजेश की बाइक अचानक बंद हो गई और स्टार्ट होने में परेशान करने लगी। उसी समय राजेश ने अपना फोन दोस्त प्रवीण को पकड़ा दिया और वह बाइक स्टार्ट करने लगा।
प्रवीण ने राजेश के फोन को ऑपरेट करना शुरू कर दिया। राजेश के फोन की डिसप्ले/स्क्रीन (वॉलपेपर) पर उसकी गर्ल फ्रेंड है। जब राजेश बाइक स्टार्ट कर रहा था तो उसी दौरान प्रवीण ने फोन पर लगे उसकी गर्लफ्रेंड के फोटो को चूम लिया।
यह करते हुए राजेश ने प्रवीण को देख लिया तो वह आग बबूला हो गया।
कहानी यहीं खत्म नहीं हुई
दूसरे दोस्त ने कॉलेज लेट होने की बात कहकर मामले को शांत कर दिया और बाइक स्टार्ट करने के बाद संस्थान के लिए चले गए। शाम को जब तीनों छात्र वापस लौटे तो फोटो वाली बात को लेकर उनमें फिर कहासुनी हो गई।
राजेश ने दोस्त विवेक के साथ मिलकर प्रवीण की जमकर धुनाई की और उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद पीड़ित प्रवीण ने मामले की शिकायत कासना पुलिस से की।
पुलिस ने शिकायत लेकर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। सीओ हरेंद्र सिंह का कहना है कि छात्र की शिकायत पर जांच कराई जा रही है और उसके बाद ही कार्रवाई कराई जाएगी।