फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student killed in gurugram alvar national highway

स्कूल जाने को ऑटो का इंतजार कर रहे छात्र को पिकअप ने कुचला

Sat, 18 Mar 2017 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर झिरका।
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर झिरका। Updated Sat, 18 Mar 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
student killed in gurugram alvar national highway
हादसा - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाईवे पर स्थित माहोली गांव में तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी ने स्कूली छात्र जाहुल को उस समय कुचल दिया, जब वह अपने पिता के साथ स्कूल जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायलावस्था में जाहुल को उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में लेने के साथ-साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, माहोली गांव के तीन बच्चे फिरोजपुर झिरका के एमएसडी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रतिदिन ऑटो से फिरोजपुर झिरका आते हैं। प्रतिदिन की भांति सुबह सवा सात बजे 11 वर्षीय जाहुल अपने पिता वलदीन के साथ माहोली रोड पर खड़ा होकर ऑटो का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक रावली की तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी के चालक का संतुलन बिगड़ गया। वलदीन किसी तरह बच गया, लेकिन उसके बेटे जाहुल को पिकअप गाड़ी ने कुचल दिया।

इस हादसे में जाहुल की मौत हो गई। पुलिस ने जाहुल के शव का अल-आफिया अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जाहुल के स्कूल में जब विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इस दर्दनाक घटना के बारे में पता लगा। 

स्कूल के संचालक ने स्कूल की छुट्टी कर दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए जाहुल के घर माहोली पहुंचे। पुलिस ने पिकअप के चालक फारुख पुत्र सुमेर निवासी खानपुर घाटी थाना पिनगवां को गिरफ्तार कर लिया है।



दुर्घटना में मरने वाले 11 वर्षीय जाहुल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को साैंप दिया है। पिकअप को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
-सतबीर सिंह, एएसआई एवं जांच अधिकारी, पुलिस थाना फिरोजपुर झिरका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed