फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student hangs himself after failing in 12th class in Delhi

फेल होने पर लगाया फंदा: दिल्ली में 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी, यूपी से आया था IIT की तैयारी करने

Mon, 13 May 2024 09:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 May 2024 09:17 PM IST
सार

मृतक की पहचान अर्जुन सक्सेना के तौर पर हुई है। बताया जा है कि छात्र आईआईटी की तैयारी करने दिल्ली आया था।

विज्ञापन
Student hangs himself after failing in 12th class in Delhi
12वीं में फेल होने पर लगाई फांसी - फोटो : istock

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्गी नगर इलाके में सोमवार दोपहर बाद बारहवीं कक्षा के छात्र ने दो विषयों में फेल होने के बाद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त अर्जुन सक्सेना (16) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उसके साथियों से पूछताछ करने के अलावा पीजी के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने अर्जुन के परिवार को खबर दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से इटावा, यूपी का रहने वाला अर्जुन लक्ष्मी नगर स्थित होम केयर नामक पीजी में रहता था। इसके परिवार में पिता विनय सक्सेना के अलावा अन्य सदस्य हैं। परिवार इटावा में रहता है। इसके पिता इटावा के सरकारी स्कूल में टीचर हैं। पिछले काफी समय से अर्जुन आईआईटी की तैयारी व 12वीं कक्षा पास करने के लिए दिल्ली आया था।

विज्ञापन

स्कूल जाने के अलावा वह कोचिंग कर रहा था। सोमवार को बारहवीं कक्षा का सीबीएसई का रिजल्ट आया था। रिजल्ट में अर्जुन दो पेपर में फेल हो गया था। इसके बाद से वह काफी हताश था। अर्जुन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। दोस्त काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।

शाम के समय मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीजी का दरवाजा तोड़ा तो अंदर अर्जुन फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। बाद में औपचारिताएं पूरी करने के बाद शव को मोर्चरी शिफ्ट किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed