{"_id":"590f4f7b4f1c1b3a54850e58","slug":"student-face-police-investigation-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीएमडब्ल्यूए से अमीरी दिखाना पड़ा छात्रा को भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएमडब्ल्यूए से अमीरी दिखाना पड़ा छात्रा को भारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 07 May 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
i20 hit and run
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की नामचीन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का रुतबा भले ही कोई छात्र न दिखा पाता हो, लेकिन यहां पर अमीरी दिखाना बहुत जरूरी है। ऐसा ही खुद के अपहरण का नाटक करने वाली छात्रा ने भी किया। छात्रा ने दोस्तों में खुद को अमीर दर्शाने के लिए कई बार मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू जैसी कारों को किराये पर लेकर दोस्तों को घुमाया था।
विज्ञापन
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कानपुर निवासी छात्रा ने यूनिवर्सिटी के दोस्तों में रुतबा दिखाने के लिए बीएमडब्ल्यू और मर्सडीज को कई बार किराये पर लिया था। किराया प्रतिदिन 15 से 20 हजार रुपये होता है। एक बार छात्रा से कार हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई थी और एक लाख रुपये से अधिक पैसे उसे ठीक कराने में लग गए।
विज्ञापन
यह रुपये उसने एक दोस्त से उधार लिए थे। यूनिवर्सिटी के काफी छात्र लग्जरी कारों को किराये पर लेकर रौब झाड़ते हैं। किराये के अलावा 80 हजार से एक लाख रुपये तक बतौर सिक्योरिटी के नाम पर जमा करने होते हैं।
विज्ञापन
पुलिस इसी सप्ताह अदालत को सौंपेंगी रिपोर्ट
छात्रा और उसके दोस्तों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अदालत से गुहार लगाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके। कानपुर निवासी छात्रा नोएडा की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ रही है। उस पर दोस्तों का कुछ कर्ज हो गया था। उसे उतारने के लिए छात्रा ने दोस्तों संग मिलकर झूठा अपहरण का नाटक रचा और अपने ही पिता से फिरौती की 10 लाख रुपये छात्रा ने अपने खाते में डलवा लिए।
इसके बाद मामले का भंडाफोड़ हो गया था। अब एक्सप्रेसवे पुलिस ने सभी के मोबाइल की डिटेल और फिरौती के लिए किए गए मेसेज समेत अन्य साक्ष्य जुटा रही है, ताकि आरोपी छात्रा समेत सभी छात्रों के खिलाफ धारा-182 के तहत झूठी सूचना देने का मामला दर्ज कराया जा सके।