{"_id":"8c961b523f4cf720ca7508dc1bf099f2","slug":"student-elections-nomination-form-today-the-last-day-of-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव: नामांकन फार्म मिलने का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव: नामांकन फार्म मिलने का आज अंतिम दिन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 13 Nov 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू से संबद्ध महानगर के डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। महानगर के एमएमएच, एसडी, वीएमएलजी और कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में नामांकन फार्म खरीदने की शुक्रवार को आखिरी तारीख है।
विज्ञापन
नामांकन फार्म लेने से चुकने पर उम्मीदवारों का छात्रसंघ चुनाव लड़ने के अरमान पर पानी फिर जाएगा। दूसरी ओर प्रमुख चार डिग्री कॉलेजों में 15 नवंबर को नामांकन फार्म जमा होंगे।
विज्ञापन
शनिवार को ही नामांकन फार्म की स्क्रूटनी होगी। चुनाव अधिसूचना के तहत प्रत्याशियों के नामांकन वापसी की 17 नवंबर अंतिम तारीख निर्धारित की गई है।
पैनल में शामिल होने को लेकर जोर आजमाइश जारी
छात्रसंघ चुनाव नामांकन में केवल एक दिन शेष रहने के बावजूद प्रमुख छात्र संगठन एबीवीपी, समाजवादी छात्रसभा, एनएसयूआई ने विभिन्न कॉलेजों में अपना पैनल घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन
एबीवीपी की ओर से 15 नवंबर के बाद पैनल घोषित करने की बात कही जा रही है। वहीं, समाजवादी छात्रसभा का पैनल नामांकन के दिन घोषित होने की संभावना है। प्रमुख छात्र संगठनों के पैनल में शामिल होने के लिए संभावित उम्मीदवार पूरा जोर लगा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को बिके 31 फार्म, संख्या बढ़कर 62
महानगर के डिग्री कॉलेजाें में छात्रसंघ चुनाव में खड़े होने के लिए नामांकन फार्म की बिक्री ने बृहस्पतिवार को जोर पकड़ा। एमएमएच, वीएमएलजी, एसडी में पिछले दो दिनों में विभिन्न पदों के लिए 31 नामांकन फार्म बिके।
बृहस्पतिवार को अकेले 31 फार्म की बिक्री कॉलेजों में हुई। एमएमएच में 12, एसडी कॉलेज में सात, कांशीराम में छह और वीएमएलजी में छह नामांकन फार्म बेचे गए।