{"_id":"5979db634f1c1b90618b481f","slug":"student-death-and-parents-protest-against-school-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 दिन पहले स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरा था छात्र, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 दिन पहले स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरा था छात्र, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 27 Jul 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 दिन पहले सीडी इंटरनेशल स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरने के बाद घायल हुए छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा मामले की कोई सुध न लेने से गुस्साए परिजनों और गांव वालों ने बृहस्पतिवार को स्कूल के बाहर जाम लगाया और धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
परिजनों ने घटना के लिए स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया और स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। बच्चे के परिजनों ने बताया कि गत 4 जुलाई को उनका बच्चा स्कूल की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
जिसके बाद उसे मेदंाता में भर्ती करवाया गया है। जहां अब तक करीब 30 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और 10 से अधिक ऑपरेशन हो चुके हैं। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का आरोप है कि इस घटना के लिए स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार है।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने एक बार भी बच्चे की सुध नहीं ली। जिससे उनमें रोष है। गुस्साए परिजनों व गांव वालों ने बृहस्पतिवार की सुबह बड़ी संख्या में एकत्र होकर स्कूल के पास रास्ता जाम कर धरना प्रदर्शन किया और स्कूल के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत करवाया।