{"_id":"6d87e3a89ba177989583a185952d7330","slug":"student-commited-suicide-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से तंग छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से तंग छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 19 Aug 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी से तंग डीएसडी कालेज में पढ़ने वाली बीकॉम की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सिटी थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। मामला मंगलवार को दर्ज हुआ है, जबकि घटना 14 तारीख की बताई गई है।
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस मंगलवार मनोज के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर धनकोट में छापेमारी की। छापेमारी करने गई पुलिस टीम को देख कर प्रेमी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जब उसे पीसीआर में लेकर थाने के लिए लाया जा रहा था उसी समय उसे उल्टियां शुरू हो गईं। पुलिस ने उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
डीएसडी कालेज में पढ़ने वाली छात्रा ने सदर बाजार में पांच दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
जहां पर उसकी मौत हो गई। परिजनों की ओर सिटी थाना पुलिस को बताया गया कि धनकोट के रहने वाले मनोज नामक युवक उसे सदर बाजार से लेकर जाकर अस्पताल में दाखिल कराया था।
इस बात की जानकारी अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज से हुई है। सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार को मनोज के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया और उसे पकड़ने गई तो उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।