फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student commited suicide

शादी में नहीं ले गए तो छात्रा ने जान दे दी

Thu, 06 Feb 2014 01:11 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Thu, 06 Feb 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
Student commited suicide

मामा के बेटे की शादी में न लेकर जाने से नाराज 11वीं की छात्रा ने पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


अर्थला में रहने वाले अनिल चौधरी पानी सप्लाई का काम करते हैं। मंगलवार रात को वे अपने परिवार के साथ एक शादी में गए थे। घर में बेटी शैलजा (16) और उनकी वृद्ध मां थी।
विज्ञापन


सुबह जब लौटे तो घर उन्हें शैलजा के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से अंदर देखा तो उसका शव कपड़े से बंधा पंखे से झूल रहा था। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि जांच में पता चला है कि अनिल चौधरी अपने साले के बेटे की शादी में जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैलजा भी शादी में चलने की जिद कर रही थी। अनिल ने उसे ले जाने से इंकार कर दिया और घर में रहकर पढ़ने को कहा। इससे वह नाराज थी।

शैलजा गाजियाबाद के ठाकुरद्वारा स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी। एसएचओ ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है।

सुसाइड के कुछ पुराने मामले
11 मार्च 2013 को न्यायखंड-3 में 10वीं कक्षा की छात्रा खुशबू मिश्रा ने परीक्षा के तनाव के चलते फांसी लगाकर सुसाइड किया। 06 जनवरी 2013 को वसुंधरा सेक्टर-3 में एमए स्टूडेंट दीक्षा सिंह ने परीक्षा में विफल होने पर जान दी। 24 जून 2012- अर्थला की संजय कॉलोनी में रहने वाले जीवन सिंह के बेटे मयंक ने इंजीनियरिंग में दाखिला न होने पर सुसाइड किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed