{"_id":"5c27c8d8bdec2256ee323c75","slug":"student-caught-in-mts-exam-with-bluetooth","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटीएस परीक्षा में एक और मुन्ना भाई धरा गया, इग्जाम में लेकर पहुंचा था ब्लूटूथ डिवाइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटीएस परीक्षा में एक और मुन्ना भाई धरा गया, इग्जाम में लेकर पहुंचा था ब्लूटूथ डिवाइस
Sun, 30 Dec 2018 12:49 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में नकल
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (एमटीएस) की परीक्षा देने आए एक और मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रोहन गांव, सिरसा तहसील, हरियाणा निवासी विक्रम (20) के रूप में हुई है। आरोपी अपने कपड़ों में ब्लू टूथ डिवाइस छुपाकर पहुंचा था। परीक्षा से पूर्व निरीक्षक की तलाशी के दौरान उसके पास से डिवाइस बरामद हुई। सोनिया विहार थाना पुलिस ने विक्रम को गिरफ्तार उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक इन दिनों सोनिया विहार स्थित पुलिस ट्रेनिंग कैंप में एमटीएस की परीक्षा चल रही है। शनिवार को आरोपी विक्रम उसी की परीक्षा देने आया था। लेकिन परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही आरोपी पकड़ा गया। इससे पूर्व शुक्रवार को दो मुन्ना भाइयों को नकल करते हुए पकड़ा गया था। पुलिस अधिकारी ने बता कि आरोपी अपने मोबाइल के जरिये ब्लूटूथ कनेक्ट कर नकल करने का प्रयास करते हैं। इसके जरिये बाहर बैठा कोई शख्स अंदर बैठे परीक्षार्थी को आसानी से नकल करा देता है।
विज्ञापन