फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student at the election of Modi incinerate

छात्रसंघ चुनाव में भी मोदी का जलवा

Thu, 30 Oct 2014 07:55 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 30 Oct 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
Student at the election of Modi incinerate

सीसीएसयू के प्रस्तावित छात्रसंघ चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति युवाओं में क्रेज देखने को मिल रहा है। मोदी लहर के चलते ही एबीवीपी के पैनल से अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के दावेदारों की संख्या सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन


अकेले अध्यक्ष पद के लिए महानगर के तीन प्रमुख डिग्री कॉलेजों में 35 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। एबीवीपी के बाद समाजवादी छात्रसभा के पैनल से चुनाव लड़ने की मारामारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


मोदी का प्रभाव व जीत की संभावना डबल फैक्टर
पहले लोकसभा, डूसू चुनाव और फिर हरियाणा और महाराष्ट्र के नतीजों के बाद सीसीएसयू चुनावाें में भी मोदी लहर का प्रभाव युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। एसडी, एमएमएच और एलआर कॉलेज में अधिकांश युवा एबीवीपी के पैनल से चुनाव लड़ने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावेदार हर फंडे का कर रहे इस्तेमाल
एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री नितेश तोमर ने बताया कि गाजियाबाद हो या मेरठ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति युवाओं के क्रेज के चलते एबीवीपी के पैनल से चुनाव लड़ने वालों की होड़ लगी है। गाजियाबाद के एमएमएच में अध्यक्ष पद के लिए लिखित में चार, एसडी में तीन और एलआर में दो आवेदन हैं।

इसके अलावा अध्यक्ष पद के तीनों कॉलेजों में करीब 25 दावेदार कतार में हैं। सूत्रों के मुताबिक तमाम दावेदार एबीवीपी के पैनल से चुनाव लड़ने के लिए हर फंडे आजमा रहे हैं। एबीवीपी सहित भाजपा व संघ के पदाधिकारियों तक गुहार लगाई जा रही है।


छात्रसभा से लड़ने वालों की तादात भी अधिक
समाजवादी छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी ने बताया कि छात्रसभा के पैनल से एमएमएच, एसडी और एलआर में चुनाव लड़ने वालों के आवेदन आ रहे हैं। सभी आवेदन आने के बाद योग्य उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया जाएगा। फिलहाल एमएमएच और एसडी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री पद केलिए आवेदन आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed