{"_id":"d08740a22e64a9cbf0d73cc336c9d549","slug":"studded-cuff-student-test-water-on-demand-action-1","type":"story","status":"publish","title_hn":" सेवायोजन कार्यालय में कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवायोजन कार्यालय में कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 19 Jun 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
सेवायोजन कार्यालय में आवेदक जल्द ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विभाग इस पर कवायद कर रहा है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ यह भी देख सकेंगे कि किस कंपनी में वह अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
सेवायोजन कार्यालय में अभी तक आवेदनकर्ता को फार्म भरकर विभाग में जमा करना होता है। इसके बाद उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाता है। इसी नंबर के आधार पर समय-समय पर लगने वाले रोजगार मेले में उनका चयन कंपनियों में होता है।
विज्ञापन
विभाग अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आसान बनाने जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी शशी भूषण उपाध्याय ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए विभाग जल्द ही हाइटेक तरीका अपनाएगा। विभाग में मैनुअल प्रक्रिया को खत्म कर ऑनलाइन प्रक्रिया पर ज्यादा जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन