फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Studded cuff student test water on demand, action

परीक्षा में पानी मांगने पर छात्र को जड़ा चांटा, हंगामा

Thu, 19 Jun 2014 03:54 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 19 Jun 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
Studded cuff student test water on demand, action

राजकीय पालीटेक्निक में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। छात्रों

विज्ञापन
का आरोप है कि इंटीरियर डिजाइनिंग की परीक्षा के दौरान एक छात्र के पानी पीने के लिए बाहर जाने की अनुमति मांगने पर शिक्षिका ने उसे तमाचा जड़ दिया।

छात्रों ने विरोध किया तो अन्य शिक्षक वहां पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप मे पांच छात्रों पर मामला दर्ज किया। सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किये जाने के बाद छात्रों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

शिक्षकों का आरोप है कि छात्रों ने बदतमीजी की थी। दूसरी ओर छात्रों ने एक शिक्षक पर पुरानी नाराजगी निकालने का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि उक्त शिक्षक स्कॉलरशिप के नाम पर उनसे पैसों की मांग करते थे। इस मामले में पालीटेक्निक के प्रिंसिपल एनके माथुर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed