फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strong winds increased the chill, minimum temperature recorded at 8.2 degrees

Delhi NCR News: तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में आएगी कमी, 8 डिग्री तक रहने की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में तेज हवाओं ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को धूप निकलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को सुबह में हल्का कोहरा छाए रहेगा। इसके साथ ही दिन में तेज हवाएं (20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज हवाएं चल रही थी। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इसमें बीते 24 घंटे के अंदर सामान्य से 1.2 डिग्री की कमी हुई है। उधर, अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सात बजे तक सफदरजंग एयरपोर्ट में दृश्यता 1500 मीटर रही। साथ ही, पालम एयरपोर्ट में सुबह साढ़े सात बजे तक दृश्यता 1500 मीटर रही।
विज्ञापन


---------
आया नगर इलाका रहा सबसे ठंडा



मौसम विभाग के मुताबिक आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लोधी रोड़ में 8.6, पालम में 9.5 और रिज में 9.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 23 फीसदी के साथ 95 फीसदी तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed