फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   strong wind down Temperature, up to 3 mayTemperatures likely to be between 41 to 43 degrees

तेज हवाओं ने गिराया पारा, 3 मई तक तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना

Sun, 28 Apr 2019 05:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Apr 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
strong wind down Temperature, up to 3 mayTemperatures likely to be between 41 to 43 degrees
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी में दो दिन से 41 डिग्री के पार चल रहा पारा तेज सतही हवाओं के चलते लुढ़क गया है। तापमान में गिरावट के बावजूद शनिवार को भी गर्मी ने लोगों को झुलसाया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 40.7 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार, तीन मई तक तापमान में बढ़ोत्तरी ही होगी। तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही सूरज की तपिश लगने लगी। हालांकि तेज हवाओं के कारण इसका असर हल्का रहा। सुबह दस बजे के बाद तो सूरज आग बरसाने लगा। हवाएं लू के थपेड़ों में बदल गईं। इस कारण गर्मी की तपिश ज्यादा महसूस हुई। दिल्ली में सबसे अधिक तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स केंद्र पर रहा। रिज केंद्र पर तापमान 42.3 और पालम केंद्र पर 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को उत्तराखंड, यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ। मैदानी क्षेत्रों में सबसे अधिक तापमान इलाहाबाद में 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन के समय सतही हवाएं चलेंगी। 29 अप्रैल को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने से 30 अप्रैल और 1 मई को धूल उड़ाती हवाएं, गर्जन वाले बादल छाएंगे। इस दौरान बिजली चमकने के साथ दोपहर बाद 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी होगी। रविवार को गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में गर्मी से चार लोगों की मौत की आशंका

राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी से पिछले दो दिन में चार लोगों की मौत होने की आशंका है। उत्तरी दिल्ली के कोतवाली थाना इलाके में तीन और एक मौत नई दिल्ली के कनॉट प्लेस थाना इलाके में हुई है। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक व्यक्ति की मौत शनिवार को कोडिया पुल के पास हुई। उसका शव फुटपाथ पर पड़ा मिला। मृतक के पास पानी की खाली बोतल पड़ी थी। शुक्रवार को एक अन्य व्यक्ति का शव कोतवाली थाना इलाके में साइकिल मार्केट मेें मिला। ये लोग चांदनी चौक इलाके में सामान ढोने वाली रेहड़ी चलाने का काम करते थे। तीसरा शव शनिवार को टीवी अस्पताल के पास मिला। यह व्यक्ति को पहले से बीमार बताया जा रहा है। 

तीनों मृतकों की रविवार शाम तक पहचान नहीं हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी स्थित अरूणा आसफ अली अस्पताल में रखवा दिया गया है। वहीं कनॉट प्लेस थाना इलाके में शिवाजी स्टेडियम के टॉयलेट में प्रवीण कुमार भाटिया (55) की मौत हो गई। वह कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पूजा के सामान की दुकान चलाता था। प्रवीण करीब 25 वर्ष से हनुमान मंदिर में ही रह रहे थे।   वह शुक्रवार सुबह शिवाजी स्टेडियम स्थित टॉयलेट में शौच के लिए गए और बेहोश होकर गिर गए। पुलिस उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उसकी मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed