फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Striking a blow against pollution: Nation's first carbon garden launched at DU.Striking a blow against pollution: Nation's first carbon garden launched at DU.

Delhi NCR News: प्रदूषण पर प्रहार, डीयू में देश के पहले कार्बन गार्डन की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
डीयू के कुलपति ने गार्डन में लगाया कल्पवृक्ष
विज्ञापन

प्रदूषण रोकना जरूरी नहीं तो दिल्ली बन सकती है प्रदूषण की राजधानी : कुलपति
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय ने भारत के पहले कार्बन गार्डन की शुरुआत की है। बृहस्पतिवार को डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने इसका उद्घाटन किया और गार्डन में कल्पवृक्ष का पौधा लगाया। इस मौके पर कुलपति ने चेताया कि यदि प्रदूषण रोकने के लिए समय रहते सही कदम नहीं उठाए गए तो दिल्ली जल्द ही प्रदूषण की राजधानी बन सकती है।
प्रो. सिंह ने कहा कि पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं का समाधान केवल तकनीक के सहारे नहीं किया जा सकता। इसके लिए ऐसे स्थायी प्रयास जरूरी हैं, जो लंबे समय तक पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद करें। कार्बन गार्डन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कुलपति ने डीयू के सभी विभागों और कॉलेजों में इस तरह के कार्बन गार्डन विकसित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रमुख और कार्बन गार्डन के संस्थापक प्रो. दीनबंधु साहू ने बताया कि यह गार्डन बढ़ते वायु और मिट्टी प्रदूषण से निपटने की दिशा में एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि सीमित क्षेत्र में विकसित होने के बावजूद यह गार्डन शहरी क्षेत्र में जैव विविधता को बढ़ावा देने का काम करेगा। मालूम हो कि डीयू के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से विभाग के सामने स्थित लॉन में करीब 2000 वर्ग फुट क्षेत्र में यह कार्बन गार्डन विकसित किया गया है। इसमें अलग-अलग पौधों की करीब 50 प्रजातियां लगाई गईं हैं। इनमें जड़ी-बूटियां, झाड़ियां और पेड़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed