फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strike ends, the doctors returns to work

MBBS कोर्स में नहीं होगा कोई बदलाव!

Fri, 14 Feb 2014 10:09 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Feb 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
Strike ends, the doctors returns to work

एमबीबीएस कोर्स की अवधि अब पहले की तरह साढ़े पांच वर्ष की होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के उस अधिसूचना पर रोक लगा दी है, जिसमें कोर्स को साढ़े सात वर्ष करने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्री के साथ रेजिडेंट डॉर्क्ट्स एसोसिएशन (आरडीए) की बैठक में यह फैसला लिया गया। जीटीबी रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉक्टर रंजन अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद और स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसरों के साथ हुई बैठक के बाद हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डॉक्टर ने खुद को लगा लिया जहरीला इंजेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की सारी मांगे मान ली गई हैं, इसलिए रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब पहले की तरह एमबीबीएस कोर्स में साढ़े चार वर्ष की थ्योरी क्लास और एक वर्ष का इंटर्नशिप होगी, जबकि पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले के पहले एक वर्ष तक ग्रामीण इलाकों में चिकित्सीय कार्य करने की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है।

मंत्रालय ने फिलहाल यह व्यवस्था पीजी एग्जाम वर्ष 2015-16 तक के लिए की है। मेडिकल छात्रों ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई और दिल्ली के सभी रेजिडेंट डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने फैसले का स्वागत करते हुए इसे छात्रों की जीत बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed