फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strict security arrangements in the Delhi on Eid milad un nabi

ईद मिलाद उन नबी पर राजधानी में कड़े सुरक्षा इंतजाम, 26 कंपनियां तैनात

Sat, 09 Nov 2019 10:01 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 09 Nov 2019 10:01 PM IST
सार

  • अयोध्या मामले पर फैसले के बाद दिल्ली पुलिस ने किये विशेष सुरक्षा इंतजाम
  • दिल्ली पुलिस आयुक्त ने खुद पैदल मार्च कर कई इलाकों की सुरक्षा का जायजा लिया
  • पूर्व दिल्ली में पुलिस के साथ सुरक्षा बलों की 26 कंपनियां तैनात

विज्ञापन
Strict security arrangements in the Delhi on Eid milad un nabi
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद रविवार को दिल्ली पुलिस ने ईद मिलाद उन नबी के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाए जाने वाले ईद मिलाद उन नबी के मौके पर देशभर में शांति जुलूस निकाले जाते हैं। 
विज्ञापन


जुलूसों के दौरान शरारती तत्व कोई गड़बड़ न कर दे, इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शनिवार शाम को खुद दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने दिल्ली पुलिस के कई अधिकारियों के साथ पुरानी दिल्ली व अन्य इलाकों में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि शनिवार को अयोध्या मामले पर फैसले के मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। शुक्रवार रात से ही सभी जिलों के डीसीपी को अपने-अपने इलाकों में गश्त करने के लिए कहा गया था। लोकल पुलिस के अलावा शनिवर को अतिरिक्त सुरक्षा बलों की 26 कंपनियां तैनात की गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली-जुली आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए थे। इसके अलावा मंदिर, मस्जिद और तमाम पूजा स्थलों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। पीसीआर, ईआरवी, रफ्तार बाइकों को ज्यादा से ज्यादा पेट्रोलिंग के लिए कहा गया था। 


ड्रोन से भी संवेदनशील इलाकों में नजर रखी गई। सोशल मीडिया पर भी पुलिस ने नजर रखी। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से आगे भी शांति बनाए रखने की अपील की है। रविवार को भी राजधानी में सुरक्षा के इंतजाम ऐसे ही रहेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed