फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strict orders not to allow any kind of demonstration in Delhi against the implementation of CAA

CAA: दिल्ली में किसी तरह का प्रदर्शन न होने देने के सख्त आदेश, जामिया में प्रदर्शन करने वाले छात्र गायब

Tue, 12 Mar 2024 07:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Mar 2024 07:25 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सीएए के विरोध में शाहीनबाग में बड़ा प्रदर्शन हुआ था। इसे देखते हुए जामिया नगर, शाहीनबाग व समेत कई संवेदनशील इलाके में अद्र्धसैनिक बलों को सुरक्षा में लगा दिया गया हैं।

विज्ञापन
Strict orders not to allow any kind of demonstration in Delhi against the implementation of CAA
शाहीन बाग में बढ़ाई गई सुरक्षा - फोटो : @FrontalForce

विस्तार

देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा को पूरी तरह कड़ा कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस को सख्त आदेश दिए गए हैं कि दिल्ली में सीएए लागू होने के विरोध में किसी तरह का प्रदर्शन न हो। अगर कोई प्रदर्शन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों को भी गश्त के लिए इलाकों में उतार दिया गया है। दूसरी तरफ सीएए लागू होने वाले दिन यानि सोमवार को जामिया मिलिया के अंदर छात्रों ने प्रदर्शन किया था। अब ये छात्र यूनिवर्सिटी से गायब हैं।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सीएए के विरोध में शाहीनबाग में बड़ा प्रदर्शन हुआ था। इसे देखते हुए जामिया नगर, शाहीनबाग व समेत कई संवेदनशील इलाके में अद्र्धसैनिक बलों को सुरक्षा में लगा दिया गया है। साथ ही भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। अद्र्धसैनिक बल इलाके में फ्लैग मार्च कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारी इलाके में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। रात को विशेष पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था मधुप तिवारी ने इलाके में गश्त की, वहीं दिन में संयुक्त पुलिस आयुक्त ने गश्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन व शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। धारा 144 लगी हुई है। इसका उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया जाएगा। दूसरी तरफ जामिया मिलिया में सोमवार को सात से आठ छात्रों ने सीएए के विरोध में यूनिवर्सिटी के अंदर प्रदर्शन किया था। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से कहकर इस प्रदर्शन को बंद करवाया गया। अब ये छात्र यूनिवर्सिटी से गायब हैं। दिल्ली पुलिस पूछताछ करने के लिए इन छात्रों को ढूंढ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed