फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strict action will be taken for dumping garbage in the open; property will be sealed if the fine is not paid

Delhi NCR News: खुले में कूड़ा फेंका तो होगी सख्त कार्रवाई, जुर्माना नहीं भरने पर संपत्ति होगी सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
- नगर निगम मानेसर का सख्त फैसला, सफाई एजेंसियों पर भी लगेगी रोजाना पेनल्टी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर नगर निगम ने क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने वाले लोगों की पहचान कर उनका चालान किया जाएगा। यदि तय समय के भीतर जुर्माना जमा नहीं किया गया तो संबंधित व्यक्ति की संपत्ति सील की जाएगी।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखें और तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखना केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है। लोगों को नियमों का पालन करना होगा, ताकि मानेसर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
विज्ञापन


घर-घर से कूड़ा उठाने वाली एजेंसी और सड़क सफाई करने वाली एजेंसी के काम की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने कहा कि यदि किसी दिन एजेंसियां तय संख्या में सफाई कर्मचारी या मशीनें उपलब्ध नहीं कराती हैं तो उनकी कमी के अनुसार रोजाना पेनल्टी लगाई जाएगी। यदि बार-बार चेतावनी और जुर्माने के बाद भी सुधार नहीं हुआ तो संबंधित एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों और संसाधनों का प्रतिदिन सत्यापन कराया जाए। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों, कूड़े में आग लगाने वालों और खुले में कूड़ा फेंकने वाले वाहनों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।


नगर निगम जल्द ही क्षेत्र में अधिक संख्या में डस्टबिन भी लगाएगा, ताकि लोगों को कूड़ा डालने की उचित सुविधा मिल सके और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैले। अधिकारियों ने लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने और कूड़ा केवल निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed