{"_id":"698653f33ca3e0ce3e041d78","slug":"strict-action-will-be-taken-against-those-spreading-misleading-news-related-to-missing-girls-2026-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: लापता लड़कियों से जुड़ी भ्रामक खबरें फैलाने पर कार्रवाई तय, सोशल मीडिया पर चर्चा से पुलिस का पारा गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: लापता लड़कियों से जुड़ी भ्रामक खबरें फैलाने पर कार्रवाई तय, सोशल मीडिया पर चर्चा से पुलिस का पारा गर्म
Sat, 07 Feb 2026 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 07 Feb 2026 03:28 AM IST
सार
पुलिस की ओर से कहा गया है कि पैसों के लिए दहशत फैलाने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के एक विशेष आयुक्त ने बताया कि आखिर सोशल मीडिया पर गुमशुदा लोगों के गायब होने की खबर बड़े स्तर पर कैसे चल रही है, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने लापता लड़कियों से जुड़ी खबरें बढ़ा-चढ़ा कर प्रसार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि पैसों के लिए दहशत फैलाने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के एक विशेष आयुक्त ने बताया कि आखिर सोशल मीडिया पर गुमशुदा लोगों के गायब होने की खबर बड़े स्तर पर कैसे चल रही है, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। स्पेशल सेल इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली में एक दिन में 54 लोग गायब हो रहे हैं, तो दिल्ली पुलिस ने दो दिन में 105 गुमशुदा लोगों का पता लगाया है। चार फरवरी को 54 और पांच फरवरी को 51 गुमशुदा लोगों का पता लगाया गया है। ऐसा नहीं है कि दिल्ली में 2026 के जनवरी महीने में ऐसा हुआ है, बल्कि 2025 व 2024 का आंकड़ा इससे ज्यादा है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 1 से 15 जनवरी के बीच कुल 807 लोग लापता हुए, यानी प्रतिदिन औसतन 54 लोग लापता हुए। इनमें से 509 महिलाएं और लड़कियां तथा 298 पुरुष हैं। लापता लोगों में से 191 नाबालिग और 616 वयस्क हैं। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों से ये पता लगा है कि बीते वर्ष 24508 लोग गायब हुए, यानि एक दिन में 67 लोग गायब हुए थे। 2024 में 24893 लोग गायब हुए थे, यानि एक दिन में 68 लोग गायब हुए थे। इन दोनों वर्षो के एक दिन के आंकड़े जनवरी, 2026 के एक का एक दिन का आंकड़ा काफी कम है।
विज्ञापन