फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strict action may be taken against the Chief Finance Secretary of Delhi

Delhi: दिल्ली के प्रमुख वित्त सचिव पर हो सकती है कठोर कार्रवाई, कर्मियों की तनख्वाह संबंधी दिक्कतों का मामला

Tue, 10 Jan 2023 05:43 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 10 Jan 2023 05:43 AM IST
सार

दिल्ली विधानसभा की याचिका समिति के सदस्य सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में दवाइयों और ओपीडी कार्ड बनाने वालों की तनख्वाह संबंधी दिक्कत वित्त विभाग के प्रमुख सचिव की वजह से हुई थी।

विज्ञापन
Strict action may be taken against the Chief Finance Secretary of Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों व अन्य जगहों पर दवाई व जांच को लेकर लोगों को हुई समस्या के मामले में दिल्ली के प्रमुख वित्त सचिव पर कार्रवाई हो सकती है। इस मामले में याचिका समिति ने प्रमुख वित्त सचिव पर कठोर कार्रवाई की अनुशंसा के साथ मामला विशेषाधिकार समिति को भेज दिया है। 

विज्ञापन


इस मामले में दिल्ली विधानसभा की याचिका समिति के सदस्य सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में दवाइयों और ओपीडी कार्ड बनाने वालों की तनख्वाह संबंधी दिक्कत वित्त विभाग के प्रमुख सचिव की वजह से हुई थी। समिति ने प्रमुख वित्त सचिव के इस रवैये पर कठोर कार्रवाई की अनुशंसा के साथ मामला विशेषाधिकार समिति को भेज दिया है। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के एमएस ने कहा कि पूरी गलती वित्त विभाग के प्रमुख सचिव एएस वर्मा की है। उन्होंने फाइल पर ऐसी टिप्पणी लिख दी, जिसकी वजह से दिक्कत हुई। साथ ही कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय व लोकसभा स्पीकर को लिखा जाएगा। 
विज्ञापन


विशेषाधिकार समिति से शपथ लेकर झूठ बोलने के मामले में इन्हें जेल भेज सकती है। इसके अलावा कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश कर सकती है। दिल्ली विधानसभा की याचिका समिति ने सोमवार को सरकारी अस्पतालों में डाटा एंट्री ऑपरेटर के काम पर नहीं आने के मामले पर सुनवाई की। इसके बाद प्रमुख वित्त सचिव के खिलाफ आरोप तय किए। समिति ने स्पष्ट कहा कि उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed