{"_id":"5d8c03fc8ebc3e93ad104dc7","slug":"street-fight-over-kebab-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कबाब नहीं दिया तो किया झगड़ा, सीने में घोंपी नुकीली सीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले कबाब नहीं दिया तो किया झगड़ा, सीने में घोंपी नुकीली सीक
Thu, 26 Sep 2019 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Sep 2019 05:49 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कबाब पहले देने पर हुए झगड़े के बाद रेहड़ी लगाने वाले ने युवक के सीने नुकीली सीक घोंप दी। पुलिस के मुताबिक, दयालपुर के मूंगा नगर में परिवार के साथ रहने वाला इरशाद कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है।
विज्ञापन
मंगलवार रात वह घर के पास ही रेहड़ी लगाने वाले फय्याज के पास कबाब खाने गया था। फय्याज ने इरशाद के बजाय पहले किसी और को कबाब दे दिए।
दोनों के बीच कहासुनी हुई तो कुछ लोगों ने झगड़ा शांत करा दिया। इरशाद चला गया, लेकिन फय्याज का गुस्सा शांत नही हुआ। वह कुछ दोस्तों के साथ इरशाद के पीछे-पीछे गया और गली में कबाब की सीक इरशाद के सीने में घोंप दी। फय्याज फरार है।
विज्ञापन