फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strangulation murder of 14-year-old student

गला दबाकर 14 साल के छात्र की हत्या

Thu, 27 Mar 2014 02:10 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
अमर उजाला, खुर्जा Updated Thu, 27 Mar 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
Strangulation murder of 14-year-old student

गांव हजरतपुर पूठरी से मंगलवार शाम लापता हुए कक्षा आठ के छात्र की गला दबाकर हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह छात्र का शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने रंजिश में बेटे की हत्या का आरोप लगा नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हजरतपुर पूठरी निवासी भुल्ले सिंह का 14 वर्षीय पुत्र प्रशांत एक पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। भुल्ले सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम बेटा फोन आने पर किसी से मिलने गया था, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। रात भर उसकी तलाश में वे भटकते रहे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह खेतों में जा रहे ग्रामीणों ने प्रशांत का शव देवेंद्र के खेत में पड़ा देखा। मृतक के चाचा राजकुमार ने बताया कि प्रशांत के गले पर रस्सी के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि रंजिश में प्रशांत की हत्या की गई है। एसओ देहात वीरेंद्र यादव ने हत्याकांड का जल्द खुलासा किया है। सीओ खुर्जा ने बताया कि मृतक के पिता ने नामजद तहरीर दी है। सेलफोन कॉल डिटेल खंगाली जाएगी। रंजिश की बात सामने आ रही है।


करीबी पर शक
प्रशांत की हत्या की वजह पुलिस उसका इकलौता होना भी मान रही है। पुलिस का शक करीबियों पर है। स्कूल में विवाद भी एक वजह है, जिसका पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।

मोबाइल में राज
पुलिस मृतक के सेलफोन नंबर कॉल की डिटेल निकाल कर छानबीन के प्रयास में जुटी है। पुलिस को मोबाइल नहीं मिला है।

बहनें बेहाल
प्रशांत तीन बहनों का अकेला भाई था। प्रशांत की मौत के बाद बहन सोनम, रुबी, निम्मी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed