{"_id":"6050e8678ebc3e8d1c767c6f","slug":"story-of-sejal-surani-food-vlogger","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड ब्लॉगर बनकर लाखों महिलाओं के लिए मिसाल बन रहीं सेजल सुरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड ब्लॉगर बनकर लाखों महिलाओं के लिए मिसाल बन रहीं सेजल सुरानी
Tue, 16 Mar 2021 10:48 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
सेजल सुरानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड ब्लॉगर सेजल सुरानी लाखों महिलाओं के लिए एक मिसाल बन कर सामने आई हैं। उन्होंने बेहद ही कम समय में अपनी काबिलियत से दुनियाभर के लोगों पर अपनी छाप छोड़ दी है। आपने यूट्यूब का 'हक से फूडी' चैनल तो जरूर देखा होगा, जिस पर गुजरात के फेमस रेसेपी के स्वाद को देखने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
हम यूं कहें तो देखकर मुंह में पानी जरूर आ जाता है। भाई, आए भी क्यों न इतनी स्वादिष्ट रेसेपी को देखकर आखिर किसका खाने का मन नहीं करेगा। खैर, हम बता दें कि इस चैनल की फाउंडर खुद सेजल सुरानी हैं, जिन्होंने अपनी रेसेपी से आज दुनियाभर में लोगों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
हाल ही में, उनके चैनल से 100k सब्सक्राइबर जुड़े हैं, जिसके लिए वह बेहद खुश हैं। वह कहती हैं कि ये उनके लिए किसी अचीवमेंट से कम नहीं है। सेजल का मानना है कि वो और भी स्वादिष्ट रेसेपी की वीडियो अपने फैंस के लिए अपलोड करती रहेंगी।
विज्ञापन
वहीं, हम सेजल की बात करें तो वह महज 25 साल की शादीशुदा ग्रहणी हैं। उन्हें बचपन से ही अलग-अलग तरीके से रेसेपी को बनाने और खाने का बहुत शौक था। शायद यहीं वजह थी कि सेजल ने अपनी पसंद को अपना पैशन बना लिया है, जिसके चलते आज दुनियाभर में उनके फैंस उनकी रेसेपी के वीडियो का इंतजार करते हैं।
राजकोट की रहने वाली सेजल अपने वीडियोज में हमेशा कुछ नया बनाने के लिए ट्राई करती हैं, जो देखने में ही इंटरेस्टिंग लगता है। सबसे बड़ी बात की शादीशुदा होने के बाद भी सेजल ने अपने पैशन को फॉलो करते हुए सब कुछ खुद ही मैनेज किया। उन्होंने अपने राज्य गुजरात की मुख्य रेसेपी को दुनियाभर से रूबरू करवाया, जो अपने आप में गर्व की बात है।
बचपन से ही गुजराती परिवार में जन्मी सेजल के लिए अपने राज्य की स्वादिष्ट व्यंजन के बारे में जानकारी होना एक प्लस पॉइंट था। वह कितनी भी व्यस्त क्यों न रहें। खाना बनाने के लिए वह टाइम निकाल ही लेती। सेजल का सपना है कि वह एक दिन इंडिया की टॉप फ़ूड ब्लॉगर की लिस्ट में शामिल हो।
हम उम्मीद करते हैं कि उनकी कड़ी मेहनत और उनके द्वारा बनाए गए ये स्वादिष्ट व्यंजन दुनियाभर के लोगों को चखने का मौका जरूर मिले, जो बेहद ही स्वादिष्ट होते हैं।