फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   storm and rain expected in delhi ncr in next 24 hours

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Wed, 31 May 2017 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 31 May 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
storm and rain expected in delhi ncr in next 24 hours

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में बुधवार को मौसम ने फिर करवट बदली। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक आसमान में बादल छा गए और कुछ ही देर बाद बारिस ने भी दस्तक दे दी।

विज्ञापन


मौसाम में आए बदलाव से जहां दिल्ली-एनसीआर का मौसम खुशनुमा बना दिया वहीं, तेज गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। बता दें कि मौसम विभाग ने मंगलवार को ही दिल्ली-एनसीआर में आंधी और ओले गिरने का पूर्वानुमान जताया था। हिमाचल प्रदेश के कुछ शहरों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


पाकिस्तान और सटे क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश के आसपास बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र इसकी वजह बताया जा रहा है। 1 जून को भी कहीं-कहीं पर बौछारें पड़ सकती हैं। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो औसत से तीन डिग्री कम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओले और आंधी के आसार

storm and rain expected in delhi ncr in next 24 hours

न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से दो डिग्री कम था। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब समेत कई स्थानों पर बारिश, ओले और आंधी के आसार हैं।

इससे पारे में चार से पांच या इससे ज्यादा की गिरावट हो सकती है। 2 जून से दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से पारा चढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मोरा तूफान की वजह से दक्षिण पश्चिम मानसून दो दिन पहले यानी 30 मई को केरल और मिजोरम, मणिपुर के कुछ हिस्सों पर पहुंच गया।

उत्तर भारत में यदि बारिश होती रही तो यहां मानसून को पहुंचने में देरी हो सकती है। दरअसल, गर्मी मानसून को खींचती है जबकि बारिश इसे कमजोर बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed