{"_id":"6a7dc1810610fbd558003425","slug":"stoppage-of-six-trains-restored-at-samba-station-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150547-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सांबा स्टेशन पर छह ट्रेनों का ठहराव बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सांबा स्टेशन पर छह ट्रेनों का ठहराव बहाल
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के सांबा स्टेशन पर छह एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बहाल किया जाएगा। यह सुविधा 15 से 21 अगस्त के बीच शुरू होगी। सांबा में ठहराव बहाल होने के कारण कुछ ट्रेनों के जम्मूतवी स्टेशन पर पहुंचने और रवाना होने के समय में भी बदलाव किया गया है।
रेलवे के अनुसार, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-सुबेदारगंज एक्सप्रेस का सांबा स्टेशन पर ठहराव 15 अगस्त, भगत की कोठी-जम्मू तवी और जम्मू तवी-भगत की कोठी ट्रेनों का ठहराव भी 15 अगस्त से सांबा में बहाल किया जाएगा। इसके अलावा एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा अंडमान एक्सप्रेस का सांबा में ठहराव 16 अगस्त से शुरू होगा। तिरुनेलवेली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का ठहराव 17 अगस्त से और कन्याकुमारी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव 21 अगस्त से बहाल होगा। तिरुनेलवेली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का जम्मू तवी पहुंचने का समय 17 अगस्त से सुबह 8:20 बजे के बजाय 8:25 बजे होगा।