{"_id":"2d445a05c7829322b90204ae93271277","slug":"stop-trains-in-punjab-shake-ncr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में रोकीं ट्रेनें, हिला एनसीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में रोकीं ट्रेनें, हिला एनसीआर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 29 Apr 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
किसानों के आंदोलन की वजह से मंगलवार को अमृतसर-दिल्ली रूट प्रभावित रहा। इससे कई ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। इसके चलते मंगलवार को नई दिल्ली-जालंधर सुपर रद्द कर दी गई।
वहीं गाजियाबाद से होकर गुजरने वाली अवध-असम को हिसार के पास डायवर्ट किया गया। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जालंधर सुपर ट्रेन दोपहर बाद गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचती है।
यात्री ट्रेन पकड़ने स्टेशन पर पहुंच गए थे, लेकिन यहां पहुंचकर पता चला कि ट्रेन रद्द रहेगी। इसके बाद यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से सफर करना पड़ा। उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा अवध-असम एक्सप्रेस प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
कल नहीं आएगी कोलकाता-आनंद विहार एक्सप्रेस
कोलकाता से आनंद विहार के बीच चलने वाली कोलकाता एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को गाजियाबाद नहीं आएगी। यह ट्रेन मंगलवार को कोलकाता में रद्द कर दी गई है।
मंगलवार को कोलकाता से ट्रेन चलती तो बृहस्पतिवार की सुबह यह गाजियाबाद पहुंचतीं। अब यह ट्रेन बुधवार को वहां से चलेगी और शुक्रवार को पहुंचेगी। ऐसे में हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
शटल गाड़ियां एक से डेढ़ घंटे देरी से चलीं
रेल कर्मचारियों और पंजाब केे किसान आंदोलन का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। शटल गाड़ियां जहां एक से डेढ़ घंटे की देरी से चलीं, वहीं एक्सप्रेस गाडियां 5 से 8 घंटे की देरी से फरीदाबाद पहुंचीं।
ओल्ड, बल्लभगढ़ व पलवल स्टेशन आने वाली ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचीं। शकूरबस्ती से पलवल जाने वाली शटल ट्रेन 1:35 घंटे की देरी से चली।
दूसरी ओर पंजाब में चल रहे आंदोलन के कारण पंजाब के अमृतसर-फिरोजपुर रूट से आने वाली सभी ट्रेनें विलंब से चलीं। कई ट्रेनों के रूट में भी परिवर्तन करना पड़ा।