{"_id":"c36c91b61641167f3a97c4f1097cb259","slug":"stoning-between-two-parties-for-dog-beating-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते को पीटने पर दो पक्षों में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते को पीटने पर दो पक्षों में पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 04 Feb 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
जेवर मोहल्ला चौथईयापट्टी में मंगलवार सुबह कुत्ते को पीटने पर दो पक्षों में पथराव हुआ। इसमें दो लोगों को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सोमवार शाम चौथईयापट्टी में मुरारी के कुत्ते ने सरताज नाम के युवक पर हमला कर दिया। मंगलवार सुबह सरताज ने कुत्ते को पीट दिया।
विरोध करने पर उसका मुरारी से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग छतों से पथराव करने लगे। किसी ने जेवर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनो पक्षों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
इसी बीच नगर पंचायत अध्यक्ष ओपी वर्मा, पूर्व चेयरमेंन धर्मेंद्र अग्रवाल, भाजपा नेता वेदप्रकाश गर्ग, नीरज गोयल, सपा नेता राजीव गर्ग, डॉ. इंद्रपाल सिंह, नवाब कुरैशी, योगेश चौधरी, चौधरी मुस्तफा खां, दिलशाद मुंशी, सईद फौजी और शरीफ कुरैशी पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर समझौता करा दिया।
विज्ञापन