{"_id":"69ceb69bdb37ac1a800c6d51","slug":"stolen-umbrella-and-crown-recovered-from-jaharveer-goga-temple-two-accused-arrested-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-110997-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जाहरवीर गोगा मंदिर से चोरी का छत्तर और मुकुट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जाहरवीर गोगा मंदिर से चोरी का छत्तर और मुकुट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका।
तिजारा मार्ग स्थित जाहरवीर गोगा मंदिर से चोरी हुए छत्तर और मुकुट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद मंदिर समिति की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरी घटना का खुलासा कर दिया।
आरोपियों ने बताया कि उनका मंदिर में अक्सर आना-जाना था और उन्हें वहां की गतिविधियों की पूरी जानकारी थी। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद उन्होंने छत्तर और मुकुट को पहाड़ी क्षेत्र में छुपा दिया था। कुछ दिन बाद जब आरोपी चोरी किए गए आभूषणों को बेचने के लिए बाजार पहुंचे, तो मीडिया में प्रकाशित खबर के कारण एक व्यक्ति को शक हुआ। उसने मंदिर समिति को सूचना दी, जिसके बाद समिति ने पुष्टि की कि बरामद सामान मंदिर का ही है। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई कराई गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान वार्ड नंबर 9 निवासी सूरज और पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक नशे के आदी थे।