फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stole Fathers Mobile for Sake of Reels Teenager Leaves Home After Being Scolded

बेटी ने चुराया पिता का मोबाइल: पापा ने डांटा तो छोड़ा घर, किशोरी को लग चुकी थी इस बात की लत

Sat, 28 Mar 2026 10:47 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 28 Mar 2026 10:47 PM IST
सार

नौ मार्च को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। टीम ने मेट्रो और निगरानी कैमरा फुटेज का गहन विश्लेषण किया। इंस्टाग्राम के मैसेज ने पुलिस को किशोरी तक पहुंचने में मदद की। 

विज्ञापन
Stole Fathers Mobile for Sake of Reels Teenager Leaves Home After Being Scolded
बेटी ने चुराया पिता को फोन - फोटो : adobe stock

विस्तार

सोशल मीडिया रील्स के जुनून में एक सोलह वर्षीय किशोरी ने अपने पिता का चल मोबाइल चुरा लिया। उसने मोबाइल से पिता का सिम निकालकर फेंक दिया और उसमें दूसरा सिम डाल दिया। पिता द्वारा डांटे जाने पर आहत होकर किशोरी घर छोड़कर चली गई।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर किया था मैसेज
यह घटना नई दिल्ली के बाराखंबा पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आई है। किशोरी के गायब होने पर परिजनों ने नौ मार्च को बाराखंबा सड़क पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी महावीर सिंह की टीम ने जांच शुरू की। मेट्रो रेल की सहायता से पता चला कि किशोरी मंडी हाउस से मेट्रो पकड़कर राजौरी गार्डन में उतरी थी। उपनिरीक्षक महावीर जोगी को जांच में पता लगा कि लड़की के मोबाइल से एक इंस्टाग्राम पर एक मैसेज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिली किशोरी
इसके बाद पुलिस ने निगरानी कैमरा फुटेज और तकनीकी जांच का सहारा लिया। इन प्रयासों के आधार पर किशोरी को विष्णु गार्डन, तिलक नगर इलाके से बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की की चिकित्सकीय जांच करा ली गई है। उसके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति में पेश कर परिजनों को सकुशल सौंप दिया।

विज्ञापन

आठ मार्च को छोड़ा था घर
रील्स बनाने के अपने शौक के लिए किशोरी ने यह कदम उठाया। फोन चोरी किए जाने की बात जब पिता को चली तो उन्होंने किशोरी को डांटा। पिता की डांट से दुखी होकर किशोरी ने अपना घर छोड़ दिया। परिजनों ने आठ मार्च को किशोरी को गायब पाया था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नौ मार्च को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। टीम ने मेट्रो और निगरानी कैमरा फुटेज का गहन विश्लेषण किया। इंस्टाग्राम के मैसेज ने पुलिस को किशोरी तक पहुंचने में मदद की। तकनीकी जांच के आधार पर किशोरी को तिलक नगर से सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस ने सुनिश्चित किया कि किशोरी को कोई नुकसान न पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed