फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   stir on information of bomb blast in New Ashok Nagar Delhi a teenager injured

Delhi: न्यू अशोक नगर में बम ब्लास्ट की सूचना पर हड़कंप, धमाके में एक किशोर झुलसा, छानबीन में ये बात आई सामने

Mon, 10 Oct 2022 07:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Oct 2022 07:55 PM IST
सार

हादसे में एक किशोर के जख्मी होने की सूचना मिली। 16 वर्षीय किशोर को पहले एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। लोकल पुलिस के अलावा बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाकर कर जांच की गई।

विज्ञापन
stir on information of bomb blast in New Ashok Nagar Delhi a teenager injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में सोमवार शाम बम ब्लास्ट की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में एक किशोर के जख्मी होने की सूचना मिली। 16 वर्षीय किशोर को पहले एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोकल पुलिस के अलावा बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुला लिया गया। छानबीन के बाद पता चला कि किशोर जानवरों और बंदरों को डराने के लिए कहीं से पाइप गन (लोहे की पाइप की नाल) ले आया था। उसे बारूद से भरते हुए अचानक हुए धमाके में पाइप गन फट गई और किशोर झुलस गया। किशोर की हालत नाजुक बताई जा रही है। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि सोमवार शाम को सी-ब्लॉक, न्यू अशोक नगर में धमाके की सूचना मिली। लोगों ने एक के बाद एक तीन कॉल कर दीं। कॉलर ने एक लड़के के घायल होने की भी खबर दी। सूचना मिलने के बाद तुरंत टीम मौके पर पहुंची। तब तक 16 वर्षीय किशोर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। वह 30 से 40 फीसदी झुलसा था। उसके हाथों के अलावा चेहरे व शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटें थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर पुलिस को एक पाइप गन के टुकड़े बरामद हुए। पुलिस की टीम ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनको कब्जे में ले लिया। क्राइम टीम के अलावा बाद में एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। मौके से सैंपल इकट्ठा किए गए। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पाइप गन में भरने के लिए बारूद कहां से आया। इसके अलावा पाइप गन कहां से और किस लिये मंगाई गई।

विज्ञापन

हालांकि सूत्रों का कहना है कि दीपावली के आसपास अक्सर लड़के इस तरह की पाइप गन बनाकर उसमें बारूद भरकर पटाखे फोड़ते हैं। इससे तेज आवाज होती है। शायद यह किशोर भी ऐसा ही कुछ कर रहा था। हालांकि उसके परिजनों ने पुलिस को बताया है कि किशोर ने जानवरों व बंदरों को भगाने के लिए पाइप गन मंगवाई थी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed