फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sting operation by delhiites nabbed 5 cops

वॉट्सऐप का धमाल, उड़ी दिल्ली पुलिस की नींद

Wed, 13 Aug 2014 12:27 PM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
Sting operation by delhiites nabbed 5 cops

आम लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली पुलिस ने हफ्तेभर पहले ही वॉट्सऐप सेवा लॉन्च की थी। उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं रहा होगा कि इस ऐप की गाज सबसे पहले दिल्ली पुलिस पर ही गिरेगी। ऐप लॉन्च होने के एक हफ्ते के भीतर ही पांच पुलिस वाले घूस लेने के आरोप में पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार दिल्ली पुलिस के सतर्कता विभाग ने इन आरोपी पुलिसवालों को तब पकड़ा जब कुछ आम नागरिकों ने इन घूसखोरों की वीडियो बनाकर इन्हें दिल्ली पुलिस के बताए वॉट्सऐप नंबर पर भेजा, जिसमें ये रिश्वत लेते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

जांच में सभी वीड‌ियो असली पाए गए

Sting operation by delhiites nabbed 5 cops

पुलिस के अनुसार उन्हें वॉट्सऐप के नंबर 9910641064 पर दो वीडियो और एक ऑडियो क्लिप मिली है। इन ‌सभी में पुलिसवाले रिश्वत मांगते और लेते पाए गए हैं।

डीसीपी सिंधु पिल्लई के अनुसार, पुलिस ने इन क्लिप्स के मिलने के बाद इनकी सच्चाई का पता लगाने के लिए एक टीम बनाई।

टीम की जांच में ये सभी वीडियो फुटेज असली साबित हुए और आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

एएसआई की आवाज की ‌रिकॉर्ड

Sting operation by delhiites nabbed 5 cops

पहले वीडियो फुटेज में हिम्मत गढ़ में तैनात एएसआई को पुलिस वेरिफिकेशन फॉर्म को क्लियर करने के लिए पैसे मांगते दिखाया गया है। इस घटना के बाद शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग को इस बारे में लिखित शिकायत भी दी थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार हौज काजी पुलिस स्टेशन के एएसआई तुकी सिंह ने 400 रुपए लिए थे। शिकायतकर्ता ने एएसआई को घूस देते वक्त की बातचीत रिकॉर्ड कर ‌ली थी।

दूसरी घटना में शिकायतकर्ता ने 6 ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी है, जिसमें कुछ पुलिसवाले शिकायतकर्ता से पश्चिमी दिल्ली के रंजीत नगर में एक दुकान चलाने के‌ लिए घूस मांग रहे हैं।

शिकायतकर्ता ने इन सभी बातों को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया था। ‌रिकॉर्डिंग में ये सामने आया है कि कांस्टेबल संतराम ने शिकायतकर्ता के कर्मचारी से 1000 रुपए मांगे थे, जबकि उनकी डील 800 रुपए में हुई।

विज्ञापन

द‌िल्ली पुल‌िस का काला चेहरा वाट्स से सामने आया

Sting operation by delhiites nabbed 5 cops

सतर्कता विभाग ने पांच में से दो अफसरों को विडियो क्लिप के जरिए पकड़ा और घूस लेने की बात उन्होंने पूछताछ के दौरान कबूल भी कर ली।

तीन और पुलिसवाले जिनकी पहचान हेड कांस्टेबल कुलदीप त्यागी, कांस्टेबल बिजेंदर और कांस्टेबल रवि के रूप में हुई, उन्हें भी पुलिस ने रिकॉर्ड की हुई बातचीत के आधार पर गिरफ्तार क‌िया।

त्यागी 25000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया जबकि बिजेंदर और रवि को क्रमशः 300 और 500 मासिक रिश्वत लेने के आरोप ‌में गिरफ्तार किया गया। ये दोनों पैसे लेकर एक व्यापारी को उसका गोडाउन चलाने देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed