{"_id":"c90efbed58598c2996c6ee86f94e0887","slug":"still-will-not-change-the-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी नहीं बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी नहीं बदलेगा मौसम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 13 May 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के मिजाज में बदलाव नहीं आ रहा है। धूप खिलने पर भयंकर गर्मी और फिर आंधी-बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम का अपने वास्तविक रूप में न आना विशेषज्ञों की परेशानी का सबब बना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ और सोमवार दोपहर में एनसीआर का मौसम फिर बिगड़ गया। रविवार को मौसम ठीक रहा था और सोमवार को दोपहर तक साफ रहा।
तापमान 24/38 डिग्री रहा। दोपहर में अचानक बारिश होनी शुरू हो गई। गाजियाबाद-नोएडा में जहां हल्की बारिश हुई, वहीं पर बुलंदशहर-हापुड़ में तेज आंधी के बाद बारिश हुई।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डा. विवेक राज सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी मौसम बिगड़ने की आशंका है। अभी मौसम में एकरूपता नहीं दिख रही है। ऋतु चक्र के लिए खतरनाक संकेत हैं।
विज्ञापन