फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   STF Noida unit arrested the contract killer who murdered a woman in Navi Mumbai

सुपारी, साजिश और मर्डर: पति ने की थी डील, नवी मुंबई में गला रेतकर महिला को मार डाला; नोएडा में धरे गए आरोपी

Sat, 24 May 2025 08:16 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 24 May 2025 08:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने नवी मुंबई में महिला की सुपारी देकर हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की साजिश महिला के पति ने रची थी, उसने पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।

विज्ञापन
STF Noida unit arrested the contract killer who murdered a woman in Navi Mumbai
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा यूनिट ने शनिवार को सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित घंटा गोल चक्कर के पास से महाराष्ट्र के नवी मुंबई में दर्ज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह निवासी रतिया फतेहाबाद (हरियाणा) और गुरप्रीत सिंह निवासी सकरपुरा झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपी नवी मुंबई के थाना एनआरआई सागरी में पंजीकृत दर्ज हत्या के एक जघन्य मामले में वांछित थे।

विज्ञापन


एसटीएफ फील्ड इकाई नोएडा के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नवी मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ से सहयोग मांगा था। सूचना मिली कि आरोपी सूरजपुर क्षेत्र में किसी स्थान पर छिपे हैं। वह वहां से कहीं भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ नोएडा की टीम ने नवी मुंबई पुलिस के साथ संयुक्त रूप से दबिश देकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। 
विज्ञापन


महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी
पुलिस के अनुसार, 18 मई को आरोपियों ने नवी मुंबई में एक महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के पीछे चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि महिला के पति किशोर सिंह ने ही अपनी पत्नी की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। इस सुपारी को अंजाम देने के लिए आरोपी सुखप्रीत सिंह और उसका ममेरे भाई गुरप्रीत सिंह शामिल हुए। सुखप्रीत सिंह (24) ने पूछताछ में बताया कि वह 12वीं पास है। मॉडलिंग का शौक उसे 2022 में मुंबई ले गया था, जहां उसकी मुलाकात सैलून की दुकान चलाने वाली गाजियाबाद निवासी एक महिला से हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की पूरी योजना पहले से तय थी
इसी महिला के माध्यम से उसे सुपारी किलिंग का प्रस्ताव मिला था। हत्या की पूरी योजना पहले से तय थी। आरोपी ने ऑनलाइन चाकू और मास्क मंगवाकर मृतका की रेकी की और 18 मई की रात सड़क पर चलते समय उसका गला काट दिया था। गिरफ्तार आरोपियों को सूरजपुर थाने में दाखिल किया गया है और नवी मुंबई पुलिस द्वारा नियमानुसार ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।

हत्या के बाद ट्रेन से दिल्ली फिर ग्रेटर नोएडा पहुंचे आरोपी
इससे पहले महाराष्ट्र की पुलिस ने नवी मुंबई से महिला की हत्या के आरोप में उसके पति और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया था। 27 वर्षीय अलविना किशोर खंगार सिंह की हत्या उसके पति दंपति के बीच वैवाहिक के चलते के थी। आरोपी ने गाजियाबाद की अलीशा धनप्रकाश त्यागी और पंजाब के अमृतसर की चरणजीत फतेह सिंह कौर उर्फ डिंपल को अपने साथ मिलाया और अपनी पत्नी की हत्या के लिए अन्य राज्यों से भाड़े के दो हत्यारों को बुलाया था। 


दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी घटना के बाद ट्रेन में सवार होकर दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे। यहां हत्या के बाद से अपना मोबाइल बंद कर रखा था। आरोपियों से फिरौती की रकम के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी हत्या के बाद से जिस महिला से संपर्क में थे, उसी महिला के फोन सर्विलांस, सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed