{"_id":"a61ca4eb2a6bb08a2e1d0f104cd9b563","slug":"steps-taken-to-curb-the-fake-admission-upitiu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीयू ने फर्जी दाखिले रोकने के लिए उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीयू ने फर्जी दाखिले रोकने के लिए उठाया कदम
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 16 Nov 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) से संबद्ध सभी संस्थानों में अब छात्रों के हस्ताक्षर के मिलान के बाद ही नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। अब विवि छात्रों के दो बार हस्ताक्षर लेगा। अब सत्यापन के लिए छात्र ऑनलाइन फॉर्म पर साइन करेंगे। इससे फर्जी दाखिलों से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
यूपीटीयू की ओर से सभी नव प्रवेशित छात्रों के नामांकन फॉर्म ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन एनरोलमेंट करने के बाद संबंधित छात्र-छात्रा का नामांकन फॉर्म, डिजिटल सिग्नेचर प्रिंट होकर आएगा।
विज्ञापन
उसमें निर्धारित स्थान पर छात्र-छात्रा के स्कैन फोटो के बगल में मूल फोटो और स्कैन हस्ताक्षर के बगल में मूल हस्ताक्षर कराने के बाद ही नामांकन फॉर्म उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
अगर ऐसा नहीं किया गया तो नामांकन फार्म कतई स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यूपीटीयू का कहना है कि इससे फर्जी दाखिले पर रोक लगेगी।
यूपीटीयू के उप कुल सचिव आरबी सिंह की ओर से इस तरह के निर्देश सभी संबद्ध शैक्षणिक संस्थानों को दिए गए हैं। ग्रेनो स्थित सभी कॉलेजों ने निर्देश का स्वागत किया है।