{"_id":"03b5691a7678f76ee17e3aa4fe8d9114","slug":"steps-taken-after-the-school-attack-in-pakistan-aatnki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के स्कूल में हुए अातंकी हमले के बाद उठाए कदम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक के स्कूल में हुए अातंकी हमले के बाद उठाए कदम
निशा ठाकुर/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 20 Jan 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में स्कूल पर हुए आतंकी हमले के बाद यूपी सरकार ने अपने स्कूलों को सुरक्षित करने के लिए अलर्ट जारी किया है। गृह सचिव ने प्रत्येक क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर स्कूलों के लिए सुरक्षा समूह गठित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इन समूहों के माध्यम से सरकारी और निजी स्कूलों की निगरानी की जाएगी। समूहों की कमान एसएसपी खुद संभालेंगे। डीआईओएस राज सिंह यादव ने कहा कि पेशावर में स्कूल पर हुए आतंकी हमले के बाद से प्रत्येक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को सचेत रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही अभिभावक संगठन और सुरक्षा बल की माह में एक बार बैठक बुलाई जाएगी। इससे दोनों के बीच सामंजस्य बना रहेगा और छात्रों की गतिविधियों पर भी चर्चा होती रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि समूह में उपाध्यक्ष पद पर स्कूल प्रबंधन कमेटी का अध्यक्ष, सचिव पद पर क्षेत्र का संबंधित एसओ और संयुक्त सचिव पद पर बीट के सिपाही को नियुक्त किया जाएगा।
सुरक्षा समूह की जिम्मेदारियां
स्कूलों के आस-पास से मादक पदार्थ की दुकानों को हटाना
स्कूलों के इर्द-गिर्द अजनबी व्यक्ति नजर आने पर उससे पूछताछ
समय से पहले स्कूल से बाहर जाने वाले छात्रों की गतिविधियों पर नजर
समय-समय पर छात्रों के लिए सेल्फ डिफेंस क्लास आयोजित करना