{"_id":"5701473c4f1c1b211ec81162","slug":"statue-is-broken-in-shiv-temple-people-angry-on-drunken-priest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति खंडित होने पर फूटा गुस्सा, पुजारी के वेश में पहुंचा था शराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति खंडित होने पर फूटा गुस्सा, पुजारी के वेश में पहुंचा था शराबी
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी
Updated Mon, 04 Apr 2016 07:36 AM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जारचा कस्बे के एनटीपीसी रोड स्थित शनि मंदिर पर भगवान शिव की मूर्ति खंडित होने से लोगों में रोष व्याप्त है। मौके पर मंदिर परिसर में पुजारी के वेश में मिले शराबी की लोगों ने पिटाई कर दी। ग्रामीणों का दावा है कि घटना की सूचना मिलने के दो दिन बात भी पुलिस वहां नहीं पहुंची। जारचा कस्बे के एनटीपीसी रोड पर शनि मंदिर है।
विज्ञापन
स मंदिर पर कस्बे के लोग पूजा अर्चना करने के लिए आते है। शनिवार की सुबह ग्रामीण पूजा अर्चना करने मंदिर पर पहुंचे तो भगवान शिव की मूर्ति खंडित मिली। वहां पर एक व्यक्ति पुजारी के वेश में शराब के नशे में मिला। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और ग्रामीणों ने जमकर नशेड़ी की धुनाई की।
विज्ञापन
धुनाई होने पर उसका नशा उतरने पर वह भाग गया। वहीं मूर्ति खंडित होने की खबर मिलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए । घटना की सूचना पुलिस को देने पर दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने प्रतिमा को ढक दिया है। जारचा कोतवाली प्रभारी रविंद्र राठी का कहना है कि मामले की जानकारी किसी ने नहीं दी। जानकारी मिलने के बाद मंदिर पर पुलिस भेजी है। मामला शांत है। हालांकि मामले को लेकर नजर रखी जा रही है। मूर्ति को किसने खंडित किया है उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन