फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   statue is broken in shiv temple, people angry on drunken priest

मूर्ति खंडित होने पर फूटा गुस्सा, पुजारी के वेश में पहुंचा था शराबी

Mon, 04 Apr 2016 07:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी Updated Mon, 04 Apr 2016 07:36 AM IST
विज्ञापन
statue is broken in shiv temple, people angry on drunken priest
शिव मंदिर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

जारचा कस्बे के एनटीपीसी रोड स्थित शनि मंदिर पर भगवान शिव की मूर्ति खंडित होने से लोगों में रोष व्याप्त है। मौके पर मंदिर परिसर में पुजारी के वेश में मिले शराबी की लोगों ने पिटाई कर दी। ग्रामीणों का दावा है कि घटना की सूचना मिलने के दो दिन बात भी पुलिस वहां नहीं पहुंची। जारचा कस्बे के एनटीपीसी रोड पर शनि मंदिर है।

विज्ञापन


स मंदिर पर कस्बे के लोग पूजा अर्चना करने के लिए आते है। शनिवार की सुबह ग्रामीण पूजा अर्चना करने मंदिर पर पहुंचे तो भगवान शिव की मूर्ति खंडित मिली। वहां पर एक व्यक्ति पुजारी के वेश में शराब के नशे में मिला। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और ग्रामीणों ने जमकर नशेड़ी की धुनाई की।
विज्ञापन


धुनाई होने पर उसका नशा उतरने पर वह भाग गया। वहीं मूर्ति खंडित होने की खबर मिलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए । घटना की सूचना पुलिस को देने पर दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने प्रतिमा को ढक दिया है। जारचा कोतवाली प्रभारी रविंद्र राठी का कहना है कि मामले की जानकारी किसी ने नहीं दी। जानकारी मिलने के बाद मंदिर पर पुलिस भेजी है। मामला शांत है। हालांकि मामले को लेकर नजर रखी जा रही है। मूर्ति को किसने खंडित किया है उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed