फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Statement of Mahant Yati Narasimhanand of Mahamandaleshwar Dasna Devi Temple of Juna Akhara Kaila Bhatta Chowk

यति नरसिंहानंद के बयान पर तनाव: डासना मंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा, कैला भट्टा चौक पर पुलिस तैनात; देखें वीडियो

Sun, 06 Oct 2024 01:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 06 Oct 2024 01:26 PM IST
सार

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना के देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के बयान के बाद डासना मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई राज्यों में  यति नरसिंहानंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, प्रदर्शनकारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Statement of Mahant Yati Narasimhanand of Mahamandaleshwar Dasna Devi Temple of Juna Akhara Kaila Bhatta Chowk
कैला भट्टा के पीएसी चौक पर तैनात भारी पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना के देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने गाजियाबाद के हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भाषण दिया था। इसमें उन्होंने मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला जलाने को गलत बताया। इसके बाद मौहम्मद साहब पर टिप्पणी कर दी। इस पर महंत के खिलाफ एआईएमआईएम, जमीयत उलमा ए हिंद, मुस्लिम युवा मंच और कई अन्य मुस्लिम संगठन महंत की गिरफ्तारी की मांग लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में डासना मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन




कैला भट्ठा में लोगों ने महंत की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया। पुलिस के कहने पर भी ये लोग हटे नहीं। इस पर उन्हें पुलिस ने बलपूर्वक खदेड़ा। इस मामले में केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जगह-जगह प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने पांच केस दर्ज किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में युवा शक्ति दल के अध्यक्ष रवि गौतम, अरविंद गौतम, कपिल गौतम, हासिम और अर्पित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि रवि गौतम ने आपत्तिजनक बयान दिया था। शुक्रवार की रात बड़ी संख्या में लोग शिवशक्ति धाम पहुंच गए थे। महंत मंदिर में मौजूद थे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को बल पूर्वक खदेड़ा।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ऑफिस में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता व मुस्लिम समाज के लोग नारेबाजी करते हुए पहुंचे। उन्होंने यति नरसिंहानंद सरस्वती और छोटा नरसिंहानंद कहे जाने वाले अनिल यादव को गिरफ्तार करने की मांग की। काफी देर तक नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। डासना में देवी मंदिर के शुक्रवार की रात 100-150 लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने रोका तो पथराव कर दिया। इस पर 100-150 अज्ञात के खिलाफ वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी में खजूर वाली मस्जिद के पास चार अक्तूबर को पुतला जलाकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में सूचना मिलने पर मसूरी थाने में 25-30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि निषेधाज्ञा लगी होने के बावजूद जो लोग बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे हैं, सभी पर कार्रवाई होगी। मयूर काॅलोनी में महंत का पुतला फूंकने के मामले में 15-20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


शुक्रवार देर रात से संवेदनशील इलाकों में पुलिस अधिकारियों ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। संवेदनशील इलाकों में छह कंपनी पीएसी और करीब 300 क्यूआरटी तैनात की गईं। खुफिया पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। इतना ही नहीं, हाल-फिलहाल में जितने लोगों ने भड़काऊ भाषण दिए हैं, सभी के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। प्रदर्शन करने वाले लोगों की कुंडली भी खंगाली जा रही है। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed