फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Statement of former Delhi CM Arvind Kejriwal on the murder of NCP leader Baba Siddique

Baba Siddique Murder: 'ये लोग पूरे देश में गैंगस्टर राज लाना चाहते हैं', बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भड़की AAP

Sun, 13 Oct 2024 02:04 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 13 Oct 2024 02:04 PM IST
सार

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि मुंबई में सरेआम एनसीपी नेता की गोली मारकर हत्या की इस वारदात से ना केवल महाराष्ट्र बल्कि देशभर के लोग खौफजदा हैं।

विज्ञापन
Statement of former Delhi CM Arvind Kejriwal on the murder of NCP leader Baba Siddique
Baba Siddique Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी अजीत गुट के बड़े नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा ईस्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संदिग्ध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं। सूत्रों का कहना है गिरफ्तार किए गए संदिग्धों ने खुद ये दावा किया है। हालांकि अभी तक इस हत्याकांड की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। उधर, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि मुंबई में सरेआम एनसीपी नेता (अजित गुट) की गोली मारकर हत्या की इस वारदात से ना केवल महाराष्ट्र बल्कि देशभर के लोग खौफजदा हैं। दिल्ली में भी कमोबेश यही माहौल बना दिया है। ये लोग पूरे देश में गैंगस्टर राज लाना चाहते हैं। जनता को अब इनके ख़िलाफ़ खड़ा होना ही पड़ेगा।
विज्ञापन

'गृह मंत्री और भाजपा को इसे गंभीरता से लेना चाहिए'
दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा, 'कल की ये घटना काफी दर्दनाक है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। इसी तरह की घटनाएं दिल्ली में भी पिछले 1-2 महीने से लगातार बढ़ रही हैं। दिल्ली और मुंबई दोनों की कानून-व्यवस्था भाजपा के पास है। मुझे लगता है कि गृह मंत्री और भाजपा की सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। मुंबई में जिस तरह की घटना हुई है उससे लोगों के बीच दहशत पैदा हुई है कि आज कौन सुरक्षित है? नया जो गैंग साम्राज्य पैदा हो रहा है उसके खिलाफ गृह मंत्री को पहल करनी चाहिए।'

दिल्ली में हालात मुंबई जैसे होते जा रहे हैं: सौरभ भारद्वाज
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले पर कहा, 'मुंबई में भाजपा की सरकार है और आप कानून व्यवस्था की स्थिति देख ही रहे हैं, उनके नेता की हत्या कर दी गई है। दिल्ली में भी केंद्र सरकार के पास कानून व्यवस्था है और यहां भी हालात मुंबई जैसे होते जा रहे हैं। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें अपना सारा समय राजनीति में बिताती हैं, उनके पास शासन के लिए समय नहीं है। हमें नहीं पता कि कार्रवाई होगी या नहीं लेकिन क्या ऐसा हुआ है कि दिल्ली और मुंबई में इतने सारे गैंगस्टर सक्रिय हो गए हैं, क्या सरकार उन्हें बढ़ावा दे रही है? यह बहुत गंभीर स्थिति है।'


शूटर्स ने बाबा सिद्दीकी की कार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
बाबा सिद्दीकी की हत्या तब की गई जब वह शनिवार शाम को अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय से बाहर निकले थे। जब वह वहां से रवाना हुए तो हमलावरों ने निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान बाबा सिद्दीकी के पेट में दो और सीने में एक गोली लगी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। 

25-30 दिनों से कर रहे थे रेकी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया। आरोपी पिछले 25-30 दिन वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। वे पूरे इलाके की रेकी कर रहे थे। तीनों आरोपी ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट पहुंचे थे। तीनों आरोपियों ने कुछ समय वहीं बिताया और बाबा सिद्दीकी के आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्होंने बाबा सिद्दीकी को निशाना बनाया और गोली चलाई। दावा किया जा रहा है कि आरोपी किसी और के इशारे पर काम रहे थे। उन्हें उसके ही जरिए इनपुट मिल रहे थे। अंदरूनी जानकारी के जरिए वह शख्स आरोपियों को योजना के तहत काम करने के लिए रास्ता दिखा रहा था। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed